हल्द्वानी:बिंदुखत्ता निवासी का जंगल में संदिग्ध अवस्था में शव परिवार में कोहराम…

बिंदुखत्ता निवासी व्यक्ति जो कि अचानक घर से गायब हो गया था उसका वनखंडी मंदिर के पास शव मिलने के बाद शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतक की शिनाख्त उसके पुत्रों नें रमेश चंद्र भट्ट निवासी इंद्रानगर बिंदुखत्ता के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
चकरपुर के जंगल में एक शव कम्पार्टमेंट नंबर 7, सनिया नाले के पास जंगल में पड़ा हुआ था। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले थे। मृतक के पास से एक बैग भी बरामद हुआ, लेकिन, उसमें कोई पहचान पत्र नहीं मिला। चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके पुत्रों ने रमेश
चंद्र भट्ट 51 वर्ष निवासी इंद्रा नगर बिंदुखत्ता लालकुंआ नैनीताल के रूप में की। शव लेने पहुंचे मृतक के ने बताया कि उनके पिता 20 नवंबर को ब्यानधुरा जाने के लिए घर से निकले थे। उन्हें लगता है कि रास्ता भटकने के कारण वह यहां पहुंच गए होंगे औरं ठंड से उनकी मौत हो गई होगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे