OMG: बेचारा दूल्हा सुहागरात पर करता रहा इंतजार, दुल्हन ने कर दिया कांड.. मामला पहुंचा थाने

ख़बर शेयर करें

शादी के बाद हनीमून का सपना देख रहे दूल्हे को बड़ा सदमा लगा है। सुहागरात के दिन दुल्हन कैश और जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गई। इधर जब दुल्हन के भागने की खबर दूल्हें के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। अब पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर खुद के साथ न्याय की मांग कर रहा है।

मामला उत्तरप्रदेश के जालौन से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।जालौन कस्बे के एक गांव का है। दूल्हे की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि वो काफी समय से अपने बेटे के लिए दुल्हन खोज रही थी। इस बीच उसका संपर्क एक बिचौलियों से हुआ। बिचौलियों ने रिश्ता दिलाने के एवज में 70 हजार की मांग की। पैसे लेकर युवक की शादी गोरखपुर निवासी पूजा नाम की लड़की से तय करवाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के जंगलों की आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा-देखे-VIDEO

दूल्हे पक्ष के लोग लड़की से दूल्हे की शादी करवा दी। बड़ी धूमधाम से ये शादी हुई और सुहागरात के दिन दूल्हा अपने कमरे में दुल्हन का इंतेजार कर रहा था। इस बीच उसे पता चला कि दुल्हन घर से गायब है। ये बात जैसे ही परिजनों को पता चली तो हड़कंप मच गया और नई-नवेली दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई। परिजनों को पता चला कि दुल्हन के लिए जो गहने लिए तो वो भी घर मे नहीं है। साथ ही कैश भी गायब है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: किसान को निवाला बनाने वाले टाइगर को वन विभाग ने पकड़ा-देखे-VIDEO


पूजन आदि की रस्मों के बाद बेटा कमरे में दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दुल्हन शादी में चढ़ाए गए मंगलसूत्र, बिछिया, तोड़िया, पायल व पांच हजार रुपये नकद लेकर भाग निकली।
रात में जब काफी देर तक दुल्हन बेटे के कमरे में नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला ने बिचौलिये को पकड़कर पुलिस से जेवर व नकदी दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें