हल्द्वानी के 90 से अधिक व्यावसायिक संस्थानों को नोटिस जारी, जाने पूरा मामला होगी कार्यवाही

हल्द्वानी: इस बार प्रचंड गर्मी का अनुमान लगाया जा रहा है लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है ऐसे में अग्निशमन विभाग ने नैनीताल जिले के 91 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है जिनके पास अग्नि सुरक्षा की प्राप्त व्यवस्था नहीं है अग्निशमन विभाग ने सभी संस्थाओं से नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर में अग्निशमन व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिया है अग्निशमन व्यवस्था ठीक नहीं होने पर व्यावसायिक संस्थान के खिलाफ कार्रवाई करेगा.
मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार ने बताया की नोटिस जारी किए गए व्यवसाय के स्थान में अस्पताल मॉलऔर गोदाम रिजॉर्ट के अलावा अन्य व्यवसायिक संस्था है जहां अग्नि सुरक्षा की प्राप्त व्यवस्था होनी जरूरी है.
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में 70 रामनगर में 15 जबकि नैनीताल के 6 व्यवसायिक संस्थानों को नोटिस जारी किया है.
उन्होंने बताया कि पिछले साल जहां वर्ष 2023 में पूरे जिले में 255 आग की घटनाएं सामने आई थी जहां इस वर्ष 2024 में अभी तक 73 आग की घटनाएं सामने आई है. इन घटनाओं में 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति की नुकसान भी पहुंची है.
इसके अलावा फायर सीजन को देखते हुए सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश किए गए हैं साथ ही सभी कर्मचारियों के छुट्टी पर रोक लगाई गई है।
विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों को छुट्टी दी जाएगी.
अभी सामान विभाग ने लोगों से अपील की है कि आग लगते ही 112 पर इसकी तुरंत सूचना दें जिससे कि तुरंत अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच आगे से होने वाले क्षेत्र को रोका जा सके, इसके अलावा कोई व्यक्ति अगर अपने घर या व्यावसायिक प्रस्थानों को बंद कर घर से बाहर जा रहा है तो घर व्यवसायिक संस्थानों मुख्य लाइट को बंद कर दें जिससे कि शॉर्ट सर्किट होने की घटनाएं नहीं हो. इसके अलावा घरेलू गैस के सिलेंडर को प्रयोग होने के बाद उसका रेगुलेटर बंद कर दें जिससे गैस रिसाव से की घटना से बचा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं की चुनौती भी है लोगों को आग से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है साथी व्यावसायिक स्थान में काम करने वाले लोगों को आग से बचाव के लिए ट्रेनिंग भी दिए जा रहे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार