Uttarakhand News: –देखे सड़क हादसे का (LIVE VIDEO)
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर से दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहां रफ्तार का कहर भी दिखा गया है। रफ्तार की कर इतना है कि अनियंत्रित कार
सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को उड़ाते हुए चली जाती है सहिया बाजार की यह तस्वीरें किसी को भी विचलित कर सकती हैं। दरअसल, चकराता के सहिया बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को उड़ा दिया।
टक्कर लगने से युवक कई फिट हवा में उड़ गया जिससे युवक बेहद बुरी तरीके से घायल हो गया है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है । बाजार में जिस किसी ने भी यह वाकया देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।
फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार चला रहे व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत मेें ले लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है वाहन चालक का मेडिकल कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार साहिया क्वानू मोटर मार्ग से एक कार तेज गति से साहिया बाजार की ओर आ रही थी. अचानक साहिया तिराहे पर तेज रफ्तार कार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. कार की टक्कर से युवक हवा में उछलकर काफी दूर रोड पर जा गिरा. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. वहीं यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें साफ देखा जा सकता है कार सवार युवक कैसे युवक को टक्कर मारते हुए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,