हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई बाइक चालक की मौत एक घायल

हल्द्वानी: चोरगलिया थाना क्षेत्र के हल्द्वानी-सितारगंज राज्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे 108 सेवा से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी पप्पू और संजीव पीलीभीत से हल्द्वानी को लौट रहे थे जहां चोरगलिया थाने से कुछ दूरी बैंड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जहां बाइक सवार 35 वर्षीय पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 सेवा से घायल को अस्पताल को भेजा है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में समता आश्रम गली में किराए पर रहते है जहां हल्द्वानी में ई रिक्शा चलाने का काम करते थे. फिलहाल पुलिस मृतक पप्पू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया है जबकि घायल संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे