Nanital News:माल रोड पर रेस कर रहे बेकाबू बाइकट कराई , हादसे का LIVE वीडियो आया सामने-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रेसिंग बाइक का हादसा नैनीताल से सामने आया है जहां में रेस कर है एक बाइक टकराई है जिसका लाइव वीडियो सामने आया है बताया जा रहा है कि नैनीताल की मॉल रोड रात के अन्धेरे में रेसिंग ट्रैक बन जाती है, जहां युवा अपनी मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार का खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।

मंगलवार देर रात एक रेस के दौरान मोटरसाइकिल सवार की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई जिसमें सवार बुरी तरह से घायल हो गया। ये हादसा सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया
नैनीताल में रात आठ बजे के बाद मल्लीताल रिक्शा स्टैंड चौराहे और तल्लीताल डांट के अलावा पुलिस कहीं नहीं मिलती है। ऐसे में युवा निडर होकर आपस में बाइक रेस करते हैं। मंगलवार आधी रात हुई एक रेस में दूसरे नंबर में आ रहा चालक अनियंत्रित होकर सीधे दीवार की तरफ जा टकराया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

सी.सी.टी.वी.में कैद हादसे में रात लगभग 12:14 बजे हुई रेस में तेज रफ्तार से चल रहा पहला बाइकर तो निकल जाता लेकिन यामाहा आर15 से चला रहा दूसरा बाइकर अनियंत्रित होकर हिलटॉप ट्रेवल्स के आगे पहले खड़ी साइकिल और फिर खड़ी बाइक से टकरा जाता है।
वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोग एकत्रित हो जाते हैं और साथी बाइकर आकर घायल को अस्पताल ले जाते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें से एक सवार गंभीर रूप से घायल है जिसे हल्द्वानी रैफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें