Naninital News: दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा,दो की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:नैनीताल जिले के कालाढूंगी में सड़क हादसा हुआ है जहां कालाढूंगी- बाजपुर रोड में मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,

जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी- बाजपुर रोड में मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास एक ट्रक ने बाइक सवार इंदर सिंह (32) पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बैरिया दौलत थाना केलाखेडा ऊधमसिंह नगर और ललित सिंह (40) पुत्र बलवीर सिह निवासी ग्राम ढेला थाना रामनगर जिला नैनीताल को टक्कर मारी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी और पुलिस टीम ने दोनों घायलों को 108 की मदद से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम मौके से दोनों वाहनों को थाने लेकर गए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें