उत्तराखंड:नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,घर मे अकेला पाकर घटना को दिया अंजाम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

किशोरी से दुष्कर्म का घटना सामने आई है बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनाबालिग़ लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है पुलिस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि पीड़िता का मेडिकल किया गया हैं.

Ad

बैजनाथ थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया आरोपी युवक उसी गांव का है. पीड़िता परिवार की तहरीर पर बैजनाथ पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत भकुनखोला निवासी आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें