किसी और से प्यार करना बेटी को बड़ा भारी, पिता और भाई ने दी खौफनाक सजा, शादी से 4 दिन पहले उतार दी मौत के घाट, बेटी का वीडियो वायरल-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शादी के 4 दिन पहले डोली उठाने की तैयारी कर रहे पिता ने भतीजे के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। दोनों ने पुलिस के सामने ही पिस्टल और 315 बोर के तमंचे से माथे और चेहरे को टारगेट कर चार गोली मारी। पिता ने एयरफोर्स में सार्जेंट से बेटी की शादी तय की पर बेटी अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। यह पिता को नागवार गुजरा और पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार शाम ढाबा संचालक महेश गुर्जर ने बेटी तनु (20) की हत्या कर दी। 18 जनवरी को बारात आने वाली थी। मंगलवार दोपहर तनु ने ऑनर किलिंग का अंदेशा जता वीडियो जारी किया था। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भाई फरार हो गया। तनु गुर्जर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad
https://www.facebook.com/share/v/15n944zrJD

फेसबुक लिंक खोल देखें वीडियो

लड़की की शादी चार दिन बाद होने वाली थी लेकिन उसके पिता ने उसे गोली मार दी क्योंकि वह किसी और के साथ विवाह के बंधन में चाहती थी। चौंकाने वाली हत्या की यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई, जहां एक शख्स ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी 20 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

दरअस, बेटी तनु गुर्जर ने अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की इच्छा जाहिर करते हुए अपने परिवार द्वारा तय की गई शादी का सबके सामने विरोध किया था। कथित तौर पर यह हत्या मंगलवार शाम करीब 9 बजे शहर के गोला का मंदिर इलाके में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

तनु के पिता महेश गुर्जर अपनी बेटी के सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो को लेकर काफी नाराज थे, कथित तौर पर उन्होंने देसी बंदूक से उसे करीब से गोली मारी। इसके बाद तनु के चचेरे भाई राहुल ने कथित तौर पर उनका साथ दिया और उसने भी गोलियां चलाईं, इसके बाद तनु का बचना मुश्किल था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें