नैनीताल: (गजब) स्कूल गेट के बाहर बच्चे मास्टर साहब का घंटो करते हैं इंतजार, टीचरों का अता पता नहीं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल –देखे (VIDEO)

नैनीताल: (गजब) स्कूल गेट के बाहर बच्चे मास्टर साहब का घंटो करते हैं इंतजार, टीचरों का अता पता नहीं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल (VIDEO)
हल्द्वानी : पहाड़ की बदहाल शिक्षा व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुमल्टा, डालकन्या का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल के गेट खोलने के इंतजार में घंटों स्कूल के बाहर बैठे हुए हैं 8:00 बजे तक स्कूल के शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचते हैं । जिससे परेशान अभिभावकों ने शिक्षकों की लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है।
वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षकों के इंतजार में बच्चे सुबह सात बजे से खड़े रहते हैं। लेकिन समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। सुबह सात बजे स्कूल खुलने का टाइम होने के बावजूद साढ़े आठ बजे तक विद्यालय के तीनों शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। और बच्चे कतार में खड़े होकर स्कूल का गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुमल्टा में दो शिक्षक व एक शिक्षिका तैनात हैं। विद्यालय में 40 बच्चे पढ़ते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सभी बच्चे स्कूल के गेट पर ही बस्ता रखकर शिक्षकों का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का भी कहना है कि स्कूल में शिक्षकों के देरी से पहुंचने का यह सिलसिला पुराना है।
वीडियो के वायरल होते ही खंड शिक्षा अधिकारी ओखलकांडा ने तीनों शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखा गया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अक्सर विद्यालय में शिक्षक देरी से ही पहुंचते हैं। जिस कारण बच्चों को एक घंटे से ज्यादा समय तक विद्यालय के बाहर ही इंतजार करना पड़ता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वही अध्यापकों ने तीनों लापरवाह शिक्षकों तबादले की मांग की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 