(बड़ी खबर) उत्तराखंड: निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी 8 मजदूर दबे,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जहां रुद्रप्रयाग जनपद के ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग 56 पर नरकोटा के पास बाईपास निर्माणाधीन पुल का शटरिंग पल्टने से आधा दर्जन से आधार दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है ।

Ad


ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग 56 पर नरकोटा के पास बन रहा बाईपास निर्माणाधीन पुल पर सुबह 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया जब कम्पनी के कर्मचारी निर्माणधीन पुल पर काम करने गये तो प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि सैटरिंग कस्ते समय सैटरिंग पल्ट गयी पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये है। बताया जा रहा है 6 लोगों को जिला अस्पताल पहुॅचाया गया है जबकि अभी भी 3 से 4 लोग सैटरिंग के नीचे दबे होने की सभ्भावना है। पुलिस प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पहुँचकर दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे है।

सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन की टीम पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ऑल वेदर रोड के तहत यह काम चल रहा था फिलहाल कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन को अस्पताल पहुंचाया गया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 वाहन से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हैं ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें