Nainital News:हेलो सीबीआई से बोल रहा हूं, इस तरह बैंक खाते उड़ा लिए 47 लाख, आप भी रहे सावधान
नैनीताल। साइबर ठग रोजाना नए नए तरीकों से लोगों को निशाना कर बड़ी बड़ी रकम की ठगी कर ले रही है। ऐसा ही मामला नैनीताल में भी सामने आया है। नगर निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने सीबीआई के नाम पर 47 लाख की धोखाधड़ी कर दी। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार वसुंधरा काटेज मल्लीताल नैनीताल निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पांच दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात फोन नंबर से काल आई। कालर ने बताया कि वह सीबीआई से बोल रहा है, उनके आधार कार्ड पर सिम कार्ड लिया गया है। जिनसे अवैध लेनदेन किया जा रहा है। उनके विरुद्ध मनी लांड्रिंग की प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है। उनकी जान को भी खतरा है। ठग ने कहा कि वह आफिस से सीधे घर चले जाए। उनके झांसे में आकर वह घर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने उससे स्काइप एप डाउनलोड करने को कहा। साथ ही वीडियो काल पर बने रहने को कहा गया। कहा कि बिना उनकी इजाजत के वह किसी को भी काल न करें, क्योंकि उनका फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। ऐसा करने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
बाद में स्काइप एप के माध्यम से सीबीआई व आरबीआई के नोटिस भी भेजे गए। 13 दिसंबर 2024, 14 दिसंबर 2024 व 16 दिसंबर 2024 को व्हाटसएप काल आई। इस दौरान उन्होंने उसके बैंक खातों की जांच के नाम पर बैंक खातों में उपलब्ध धनराशि को बताए गए खातों में ट्रांसफर करने को कहा। जिस पर उन्होंने एसबीआई तथा बैंक आफ बडौदा के खातों में अलग अलग तिथि में आरटीजीएस व यूपीआई के माध्यम से 47 लाख की राशि उनके बताए खातों में डाल दी। बाद में ठगी का एहसास होने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO