लालकुआं:पूर्व सभासद प्रेमनाथ पंडित नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में उतरे

लालकुआं: निकाय चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपने-अपने दावे पेश करने शुरू कर दिए हैं. नगर पंचायत के पूर्व सभासद प्रेमनाथ पंडित ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान मे उतरने का ऐलान किया है. लाल कुआं सीट ओबीसी आरक्षण होने के बाद से संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने दावे शुरू कर दिए हैं.लालकुआं नगर पंचायत सीट ओबीसी क्रिया आरक्षित होने पर उन्होंने चुनाव लड़ने की मजबूती से दावा पेश किया है.प्रेमनाथ पंडित पूर्व में सभासद रह चुके हैं और पिछले कई सालों से राजनीति में सक्रिय है.
उत्तराखंड में निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन किए जाएंगे ।
राज्य निकाय चुनाव के लिए अगले साल की 23 जनवरी को वोटिंग होगी. जबकि वोटों की गिनती वोटिंग के दो दिन बाद ही 25 जनवरी को होगी.
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी. नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर और एक जनवरी को होगी. वहीं अगले साल दो जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी.
नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद उम्मीदवारों को तीन जनवरी 2025 को निर्वाचन प्रतीक आवंटित कर दिया जाएगा. यानी उन्हें 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा. इसके बाद 23 जनवरी को पूरे राज्य में वोट डाले जाएंगे और फिर 25 जनवरी को वोटों की गिनती होगी और उसके बाद नतीजों का ऐलान किया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO