Nainital News:छात्र का गहरी खाई में मिला शव,मौत से पहले दोस्त को भेजा था लोकेशन, कल आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से हुआ था पास

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, यहां के नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र का का शव गुरुवार को कुंज खड़क के पास सैकड़ों फीट गहरी खाई से बरामद हुआ। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। छात्र के पिता बजून पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।
बुधवार को ही आईसीएससी बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें रोहन ने हाई स्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। गुरुवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। बाद में उसका शव खाई में मिला, जहां एक किराए की बाइक भी पड़ी थी। पुलिस को जानकारी मिली कि मौत से पहले छात्र ने अपने दोस्त को उस स्थान की फोटो भेजी थी। शव इतनी गहराई में था कि एसडीआरएफ की टीम को दूरबीन की मदद से उसे ढूंढना पड़ा।

Ad


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। र परिवार और स्कूल में शोक की लहर है। उसके सहपाठियों और शिक्षकों ने उसे एक मेधावी और मिलनसार छात्र बताया।
यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने छात्र के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं और रोहन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें