उत्तराखंड:ये तो गजब हो गया! ऋषिकेश में स्कूटी लेकर भागा सांड़,वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

सांड के स्कूटी चलाने की घटना कुछ अटपटी सी लग सकती है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक CCTV फुटेज में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। जिसमें सांड ने अपने आगे के 2 पांव को स्कूटी पर रखकर उसे सड़क पर दौड़ा दी है।

सांड को एक उत्पाती फितरत वाला पशु माना जाता है, इस बात को सिद्ध करने के लिए सांड भी आए दिन कुछ ऐसे नए कारनामे कर देता है, जो पिछले वाले से बिल्कुल जुदा होता है। इस बार भी सांड ने सड़क पर दो पैरों पर स्कूटी दौड़ा कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। यह नजारा देखने के बाद आप भी स्कूटी को बाहर खड़ी करने से परहेज करने वाले हैं।

दरअसल, वायरल CCTV फुटेज में यह देखने को मिलता है कि एक सांड जो शायद कुछ नए अनुभव लेने के मूड में होता है, वह सड़क पर इधर-उधर टहल रहा होता है। तभी उसे किनारे पर खड़ी एक स्कूटी दिखती है, पहले वह उसे बगल-बगल से देखता है, फिर जब उसे वह स्कूटी भा जाती है, तो अपनी आगे की 2 टांगे उसपर रख देता है। जिसके बाद स्कूटी बिना एक्सीलेटर ही भागने लगती है।

CCTV फुटेज के शुरुआती 10-12 सेकंड में स्कूटी पूरी स्पीड में जा रही होती है, तभी ब्रेक के बारे में न जानने के कारण सांड स्कूटी ले जाकर एक दीवार में ठोक देता है। जिससे वह गिरते-गिरते बचता है। उसके बाद वह दोबारा अपने चार पैरों पर आता है और दुम हिलाते हुए चल देता है। करीब 32 सेकंड की यह क्लिप इसी के साथ खत्म हो जाती है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें