कुंडल बेचकर प्रेमी को दिलाया पति को मारने का सामान, हत्या कर व्हॉट्सएप कॉल पर बोला- निपटा दिया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें


पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी सहित एक दोस्त को गिरफ्तार किया है पुलिस के एनकाउंटर में प्रेमी के पैर में गोली लगी है. रिश्ते पर शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आई है

Ad

बिजनौर के फारुख हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है
किरतपुर के फारुख की हत्या उसकी पत्नी अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान और उसके दोस्त से कराई थी। फारुख अनैतिक संबंधों में बाधक बन रहा था। हत्या के लिए तमंचा खरीदने को रुपयों की जरूरत पड़ी तो अमरीन ने अपने कानों के कुंडल मेहरबान को दे दिए। उसने अपने दोस्त उमर के साथ मिलकर फारुख की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

फारुख और अमरीन का निकाह सात साल पहले हुआ था। करीब पांच साल पहले अमरीन की जिंदगी में पड़ोस के मेहरबान की एंट्री हुई। मेहरबान, फारुख का रिश्ते का भांजा है। फारुख टाटा मैजिक चलाता था। वह अकसर काम के सिलसिले में रात को बाहर रहता था। पति को उनके रिश्ते की भनक लगी तो दोनों में झगड़ा रहने लगा।

पुलिस के अनुसार इससे तंग आकर अमरीन ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अमरीन से मिले कुंडल बेचकर मेहरबान ने करीब छह दिन पहले 315 बोर का तमंचा खरीदा। इसके बाद अपने दोस्त उमर को भी साथ ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

दोनों 28 अप्रैल की शाम छह बजे फारुख को बाइक से असगरपुर के जंगल में ले गए। पहले तीनों ने शराब पी और अंधेरा होने पर मेहरबान की गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि अमरीन ने ही फारुख की हत्या की साजिश रची थी। मेहरबान और उमर हत्या करने में शामिल रहे। दोनों को मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मेहरबान के पैर में गोली लगी है।

फारुख की हत्या करने के बाद मेहरबान ने मौके से ही अमरीन को व्हाट्सएप कॉल की। उसने कॉल पर बताया कि फारुख का काम तमाम कर दिया है।
अमरीन ने बताया कि निकाह के बाद फारुख सऊदी चला गया था। इस दौरान मेहरबान से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। तीन साल पहले फारुख सऊदी से लौटा तो उसे दोनों के रिश्ते की भनक लग गई और वह सऊदी वापस नहीं गया। वह यहीं रहकर टाटा मैजिक चलाने लगा। इसके बावजूद पत्नी और मेहरबान के बीच रिश्ते जारी रहे। हत्या वाले दिन अमरीन घर पर बेचैनी से सूचना मिलने का इंतजार कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

अमरीन और फारुख की चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है। फारुख अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी हत्या के बाद अमरीन भी गिरफ्तार हो गई।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें