Nainital News: हेलो मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, आपके बेटे ने दुष्कर्म किया है, फंसाने के नाम पर महिला से लाखो की ठगी, आप भी रहे सावधान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों के जमा पूंजी को ठगने का काम कर रहे हैं साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए नया तरीका अपना लिया है जहां साइबर अपराधी अपने आप को साइबर क्राइम का बताकर लोगों को फोन कर अपने झांसे में लेकर उसके दुष्कर्म या आपका नाम से कोई कोरियर आया है जिसमें ड्रग्स बरामद हुआ करके लोगों को झांसे में लेकर उसका जमा पूंजी तक रहे हैं ऐसे में अगर आपके पास इस तरह का कोई फोन आता है तो आप उनके झांसे में ना आकर इसकी शिकायत पुलिस को करें.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO

ताजा मामला नैनीताल जिले के तल्लीताल थाने में बेटे के दुष्कर्म के केस में फंसने के मामले को रफा-दफा करने के लिए ढाई लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पास अनजान नंबर से फोन आया कि आपका बेटा पुलिस कस्टडी में है। कारण पूछने पर बताया कि उसने एक लड़की से दुष्कर्म किया है। यदि बेटे को छुड़ाना है और लड़की से समझौता करना है तो ढाई लाख रुपये देने होंगे। बेटे की सलामती के लिए महिला ने ऑनलाइन 20 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद तकनीकी दिक्कत के चलते 50 हजार और ट्रांसफर नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO

इसी बीच दूसरे नंबर पर उसके बेटे का फोन आया और उसने बताया कि मैं तो कॉलेज में ही हूं। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। तल्लीताल थनाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला साइबर सेल को सौंप दिया जाएगा

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें