Nainital News:तीन दिन से लापता युवक का शव पुलिया में फंसा मिला
तीन दिन से लापता युवक की लाश मिली हैं रामनगर मालधन ढेला बैराज निवासी युवक का शव शुक्रवार को ढेला बैराज के पास एक पुलिया में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मालधन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार ढेला बैराज निवासी 22 वर्षीय पप्पू पुत्र रमेश कश्यप बीते तीन से लापता था। वह मानसिक रूप से कमजोर था। शुक्रवार को उसका शव ढेला बैराज के पास पुलिया में फंसे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया कि मृतक के परिजन मेहनत मजदूरी करते हैं।
पुलिस ने सबसे पहले पुलिया में फंसे युवक का शव बाहर निकाला और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की. ज्यादा जानकारी रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 22 साल के पप्पू के रूप में हुई है. पप्पू मानसिक रूप से कमजोर था और तीन दिनों से घर से लापता भी था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच शुक्रवार को उसकी लाश ढेला बैराज के पास पुलिया के नीचे फंसी हुई मिली.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,