Nainital News: कार पर गिरा बोल्डर
भवाली-अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार पर बोल्डर गिरने की घटना सामने आई है गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए शुक्रवार शाम पांच बजे हल्द्वानी से रानीखेत की ओर जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर से कार का अगला टायर फट गया और कार सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। गनीमत ये रही कि कार सवार तीनों लोगों को चोट नहीं आई.

जानकारी के अनुसार झूलापुल गरमपानी के पास बारिश के दौरान थुवा की पहाड़ी अचानक पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान रानीखेत की ओर जा रही कार में एक बड़ा पत्थर गिरा और कार का टायर फट गया। इस घटना में कार सवार लोग बाल बाल बच गए। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए
सूचना पर खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल जगदीश धामी और राजेंद्र सती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद पत्थर को किनारे किया। हाईवे पर देर शाम तक पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों में दुर्घटना का भय बना रहा।
वही नैनीताल जिले में पिछले 3 दिनों से रुक-रुक रहे हो रही बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हैं जिला प्रशासन लोगों को बेवजह पहाड़ों की ओर नहीं जाने की अपील भी कर रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा को सांप ने डसा, सोते समय बेड पर चढ़कर काटा
यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त