हल्द्वानी:चादर गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हल्द्वानी में की थी बड़ी वारदात- रहे इस गैंग से सावधान!

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कोतवाली पुलिस ने वनप्लस शोरूम में ताला तोड़कर एक करोड़ से अधिक के मोबाइल चोरी के मामले में इनामी बदमाश घोड़ासहन चादर गैंग का 2500 का इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रोशन कुमार जसवाल उर्फ संतोष पुत्र पुनीत प्रसाद अग्रवाल उर्फ गौरी जयसवाल निवासी पोस्ट घोड़ासहन पूर्वी चंपारण बिहार को उत्तर प्रदेश बरेली से गिरफ्तार किया है।

Ad


एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी घोड़ासहन गैंग का सदस्य है जो 9 सितंबर हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित वनप्लस मोबाइल शोरूम का ताला तोड़कर करीब डेढ़ करोड़ रूपए मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था पूर्व में गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं जिसमें एक सदस्य की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बताया जा रहा है कि चादर गए बिहार के पश्चिमी चंपारण के घोड़ासहन गांव का सदस्य है जो महानगरों में मोबाइल, घड़ी, और बेशकीमती इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का ताला तोड़कर घटना को अंजाम देता है टीम के सदस्य घटना के दौरान चादर का सहारा लेकर शोरूम के शटर के दरवाजे को तोड़ते हैं जिसके बाद गैंग के सदस्य शोरूम के अंदर घुस कर कुछ मिनटों में ही शोरूम को खाली कर फरार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बताया जाता है कि चादर गैंग के सदस्य भारत में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल में उक्त मोबाइल सहित अन्य समाज को बेचने का काम करते हैं। गैंग का नेटवर्क दिल्ली के अलावा नेपाल तक फैला हुआ है।

गौरतलब है कि 9 सितंबर 2022 की रात नैनीताल रोड में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने वनप्लस नाम से मोबाइल फोन का शोरूम है। अज्ञात चोरों ने सेंध लगा दी जांच सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा गया था कि चोर चादर के सहारे शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस करीब डेढ़ करोड़ के मोबाइल को अपने साथ चुरा कर ले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

अलीगढ़ निवासी शोरूम स्वामी विष्णु खंडेलवाल ने हल्द्वानी कोतवाली में चोरी की अब जमाने का मामला दर्ज कराया था जहां पुलिस ने गैंग के पांचवें सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें