प्रयागराज महाकुंभ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा,भगदड़ में कई लोगो की जाने गई कई लोग घायल
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मौनी अमावस्या में संगम नोज पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ संगम पर डटी थी, इसी दौरान अचानक संगम नोज पर ही भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में कई लोगों की मौत हुई है। जबकि अभी तक मेला प्रशासन द्वारा एक दर्जन से अधिक लोगों के ही मौत की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से संगम नोज पर अफरा तफरी का माहौल था। घटना के तुरंत बाद दर्जन एंबुलेंस वहां पहुंचे और मृत श्रद्धालुओं के शव को वहां से ले जाया गया। घायल श्रद्धालुओं को मेला में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ।
यह घटना 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुई, जिससे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया और घटनाक्रम की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का आह्वान किया और अधिकारियों से सहायता उपायों को लागू करने का निर्देश दिया।
घटना के बाद की स्थिति
भगदड़ के बाद कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। मेले के केंद्रीय अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और अन्य अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,