पिथौरागढ़ में बादल फटने से भारी तबाही 5 लापता कई मकान जमींदोज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्‍तराखंड में लगातार हो रही बारिश तबाही लेकर आ रही है ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्र का है जहां रविवार देर रात सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धारचूला तहसील से 12 किमी दूर कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग से लगे जुम्मा गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है।

Ad

मिल रही जानकारी के मुताबिक पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक दो ही लोगों के लापता होने की सूचना दी है। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ केटीम राहत बचाव में जुटी हुई है तो वही बादल फटने से कई मकान मलबे में दब गए हैं।बादल फटने से 280 मेगावाट की धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना के तपोवन स्थित प्रशासनिक भवन के पास काली नदी का पानी जमा हो गया है।

नदी किनारे स्थित दो भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। काली नदी, कूलागाड़ और एलागाड़ ने रौद्र रूप ले लिया है राहत बचाव कार्य जारी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें