नैनीताल के पास दिल्ली के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी चार घायल

नैनीताल के बल्यिाखान रूसी बाइपास के बीच का क्षेत्र दुर्घटना संभावित स्थल के रूप में अपनी बुरी पहचान बनाता जा रहा है। यहां अपेक्षाकृत समतल रोड पर वाहन तेजी से भागते हैं और मोड़ों पर दुर्घटनाग्रस्त हो रहते हैं। रविवार को फिर हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर नैनीताल से करीब 8 किलोमीटर पहले रूसी बाइपास के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नैनीताल से हल्द्वानी को लौट रही दिल्ली की सैलानियों की यह कार रूसी बाइपास मोड़ से हल्द्वानी की ओर थोड़ा आगे एक मोड़ से करीब 500 फिट गहरी खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक पालम कॉलोनी पूर्वी दिल्ली निवासी मुकेश कुमार अपने साथी योगेश बघेल, सत्या और कन्हैया लाल के साथ रविवार को घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे।
सोमवार को चारों अपने सेंट्रो कार से वापस लौट रहे थे। युवकों का वाहन रूसी बाईपास के समीप पहुंचा ही था कि गति अधिक होने के कारण मोड़ में वाहन अनियंत्रित हो गया। जिससे वाहन पैराफिट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।
इस बीच वाहन सवार दो युवक बीच में ही कूद गए, जबकि दो युवक वाहन के साथ खाई में जा गिरी गनीमत रही कि कार एक पेड़ से टकरा रुक गई सूचना के बाद पुलिस और फायर विभाग के साथ स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल नैनीताल सरकारी अस्पताल भेजा है जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार