हल्द्वानी:रेलवे ट्रैक पर पहुंचा विशालकाय अजगर गेटमैन की तत्परता से बची अजगर की जान(देखे VIDEO)
हल्द्वानी: रेलवे गेटमैन की तत्परता से एक विशालकाय अजगर की जान बच गई गनीमत रही कि ट्रेन को उस समय गुजारना था लेकिन गेटमैन ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। बताया जा रहा है कि रेलवे के गेट संख्या 47/बी1 बेरीपड़ाव रेलवे क्रासिंग पर देर रात करीब 9:00 बजे विशालकाय अजगर रेलवे गेट के ट्रैक पर आ पहुंचा। रेलवे के कर्मचारियों ने उसे देखा तो ट्रेक से हटाने का प्रयास किया। इसी बीच वन विभाग को अजगर के रेलवे ट्रेक पर आने की जानकारी दी गई। विभाग के टीम ने आकर अजगर को वहां से रेसक्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
देर रात लगभग पौने नौ बजे के करीब एक अजगर गेट संख्या 47/b1 बेरीपडाव रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमेन सुरेंद्र सिंह की नजर क्रासिंग को पार कर रहे विशाल अजगर पर पड़ी। उन्होंने अजगर को बिना छेड़े ट्रेक से नीचे उतरने दिया। तकरीबन बीस मिनट तक अजगर वहीं घूमता रहा। इस बीच रानीखेत एक्सप्रेस गुजरने थी लेकिन गेटमैन की तत्परता के चलते अजगर की जान बच गई।
अजगर की लंबाई 12 फीट नापी गई। उसे लेकर वन विभाग की टीम रवाना हो गई रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित