Uttarakhand News:हल्द्वानी समेत इन 10 रूटों पर चलेगी 72 बसें, मिनी CNG बसों का होगा संचालन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhand Roadways Plan:बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड परिवहन निगम उत्तराखंड में एक शहरों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग ने नया प्लान बनाया है। रोडवेज कम दूरी वाले मार्गों के लिए नई बसों का संचालन करने का प्लान कर रहा है। नई बसों के शुरू होने से यात्रियों को वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Ad

उदाहरण के रूप में अगर कोई यात्री हल्द्वानी से रुद्रपुरजाता है तो उसे या तो बस का इंतजार करना पड़ता है या फिर छोटे वाहन का, इस तरह की समस्या का हल शटल सेवा के शुरू होने के बाद निकाला जा सकेगा।(Uttarakhand Roadways Plan)रोडवेज की रणनीति पर गौर करें तो निजी ऑपरेटरों के जरिए 10 रूटों पर रोडवेज की 72 नई बसों का संचालन होगा। उत्तराखंड रोडवेज की ओर से इंटरसिटी बस योजना 2023-24 केतहत टेंडर मांगे गए हैं। रोडवेज संचालन दीपक जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई बसों की यह सेवाएं छोटे रूटों के लिए संचालित की जाएगी। इन रूट्स पर सीएनजी की 32 सीटर बसों को प्राथमिकता दी जाएगी।


नई बसों के के संचालन हेतु सामान्य आवेदकों को 50 रुपए हजार की सिक्योरिटी तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के लाभार्थी आवेदकों को 25 हजार सिक्योरिटी जमा करनी होगी। बस आवंटन करने के 90 दिन पश्चात बस स्वामी को बस रोडवेज को उपलब्ध करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर 500 रुपए का जुर्माना रोडवेज को देना होगा। विभाग 10 रूटो पर रोडवेज कीबसों का संचालन शुरू करेगा। इससे यात्रियों को अब बसों में खाली सीट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इन रूट्स पर होगा नई बसों का संचालन
1.देहरादून-ऋषिकेश-देहरादून 15 बसें

2.देहरादून-रुड़की-देहरादून 10 बसें

3.देहरादून-हरिद्वार-देहरादून 10 बसें

4.देहरादून-हरिद्वार-लक्सर-देहरादून 05 बसें

5.हल्द्वानी-सिडकुल-रुद्रपुर-हल्द्वानी 05 बसें

6.काशीपुर-टनकपुर-काशीपुर 05 बसें

7.हल्द्वानी-चोरगलिया-टनकपुर 05 बसें

8.हरिद्वार-सहारनपुर-हरिद्वार 05 बसें

9.देहरादून-पांवटा-शेरगढ़ 02 बसें

10.देहरादून-सहारनपुर-देहरादून 10 बसें

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें