हल्द्वानी:नशे में वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं,RTO विभाग ने चलाया अभियान,टीमे तैनात

हल्द्वानी: अगर आप पीकर वाहन चला रहे हैं तो खबर आपके लिए है. शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं ड्रंक ड्राइविंग को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त अपनाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है., संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग अभियान चला कर कार्रवाई कर रहा है.

उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रवर्तन दल की टीम में गठित की गई है जहां रात में शाम 6:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताएं कि पहले चरण में 15 और 16 दिसंबर को अभियान चलाया गया है। और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. विभाग द्वारा अलग-अलग रूटों पर परिवर्तन की टीम तैनात की गई है जहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने बताया कि सड़क हादसा रोकने के लिए इस तरह के अभियान चलाया जा रहा है जहां एल्कोमीटर के माध्यम से नशा करके वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी शराब पीकर वाहन चलाते हुए जो भी पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO