नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने किया बिन्दुखत्ता आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता पहुंच कर आपदा प्रभावित लोगो से मुलाकात की जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गौला नदी के किनारे टूटे हुए तटबंधो का निरीक्षण किया ।

Ad

इस दौरान उन्होने प्रभावितों को आश्वासन देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी यहां अभी तक राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा आपदा पीड़ितो को कोई भी राहत के नाम पर अभी तक धनराशि नही दी गई है राज्य सरकार द्वारा धरातल पर कोई भी कार्य नही किया जा रहा है सिर्फ हवाई दौरे कर जनता को ठगने का कार्य किया जा रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों को लेकर कितनी गंभीर है वही उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा 38 घण्टे पूर्व सूचना के बाद भी राज्य सरकार आपदा को रोकने मे कोई ठोस उपाय नही कर सकी जिससे इतनी भीषण तबाही से कई लोगों के घर और जमीन तबाह हो गई है राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह बच रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ नेत्री संध्या डालाकोटी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र खनवाल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता गोपाल जोशी, ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी, मोटाहल्दू व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान बी डी खोलिया, राजा धामी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें