गौलापार क्षेत्र के युवाओं का शिष्टमंडल मिला मुख्यमंत्री से

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- लालकुआँ विधानसभा के गोला पार क्षेत्र को वर्ष 2009 से वन भूमि में निवास कर रहे व्यक्तियों को ग्राम पंचायत क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है वनभूमि को ग्राम पंचायत मे शामिल किये जाने की माँग को लेकर गौला पार क्षेत्र के युवाओं का शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला ।
इस दौरान समाजसेवी युवाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यहाँ निवास करने वाले सैकड़ों लोगों को विकास की मुख्यधारा से वंचित किया जा रहा है वन भूमि में ग्राम पंचायत की योजनाएं लागू ना होने से एक बहुत बड़ा वर्ग प्रतिस्पर्धा से वंचित रह गया है जिसमें सड़क, नाली, किसान सम्मान योजना आदि योजनाओं का लाभ वहाँ के निवासियों को नही मिल पा रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
इस दौरान सौरभ शर्मा, युवा समाजसेवी मनोज सिंह बिष्ट सहित कई युवा मौजूद रहे ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार