हल्द्वानी:नैनीताल रोड भूजियाघाट में कार खाई में गिरी लालकुआं के युवक की मौत, दो घायल-VIDEO
हल्द्वानी: नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार हो रहे हैं सड़क हादसे चिंता का विषय बन रहा है.
प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र उसके सामने आए हैं जहां नैनीताल रोड के भूजियाघाट के पास लमजाला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है की खाई करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिरी है.
मृतक युवक कि शिनाख्त सूरज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई है.
कार में युवक के साथ दो अन्य युवक भी सवार हुए हैं जिनको चोट आई है जहां मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल को भेजा है.युवक की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी की ओर खाई में गिर गई.
सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया हादसे की वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस के पूछताछ में घायलों ने बताया कि लालकुआं से काठगोदाम दोस्तों के साथ मैगी खाने आए थे जहां मैगी प्वाइंट से खाना खाने के बाद घर को लौट रहे थे जहां हादसा हुआ है.
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायलों को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है जहां इलाज चल रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या