उत्तराखंड:पति विदेश में पत्नी प्रेमी के साथ उड़ा रही थी गुलछर्रे,अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखकर मां के उड़े होश, बेटी और प्रेमी का उतार दिया इश्क का भूत, वीडियो वायरल

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने ही है जहां एक मां ने अपने बेटी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया फिर क्या मां ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को सरेआम जमकर पीटना शुरू कर दिया. मामला रुड़की की पुरानी कचहरी के बाहर बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने बीच सड़क पर अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की चप्पलों से धुनाई कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों को काबू में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जानिए क्या है पूरा मामला:
मिली जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से रुड़की की रहने वाली है। करीब चार साल पहले उसकी शादी देवबंद निवासी युवक से हुई थी जो इन दिनों विदेश में नौकरी कर रहा है। पति के विदेश जाने के बाद युवती का एक अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों प्रेमी जोड़े किसी काम से रुड़की की पुरानी कचहरी पहुंचे थे, जहां पहले से ही युवती की मां ने दोनों को देख लिया।
गुस्से में तमतमाई मां ने किया सरेआम हमला:
अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखकर महिला खुद पर काबू नहीं रख सकी और गुस्से में चप्पल निकालकर दोनों पर टूट पड़ी। उसने न केवल बेटी को बल्कि उसके प्रेमी को भी जमकर पीटा। महिला की चप्पलों से पिटाई के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग तमाशा देखने जुट गए।
पुलिस ने संभाला मोर्चा:
हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस तीनों को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक तीनों कोतवाली में मौजूद थे और पुलिस पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे