लालकुआं- कांग्रेस से टिकट कटने के बाद संध्या डालाकोटी महापंचायत में समर्थकों के सामने फूट फूट कर रोई कहा महिला का हुआ अपमान
लालकुआं: लाल कुआं विधानसभा सीट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है पिछले दो दिनों में विधानसभा के टिकटों में हुई उलटफेर के बाद दावेदारों के बीच उठी बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत को लाल कुआं से चुनाव लड़ना पड़ा है तो वही संध्या डालाकोटी से कांग्रेस ने टिकट वापस ले लिया है।
जिसके बाद संध्या डालाकोटी के समर्थकों में मायूसी है। दरअसल कांग्रेस ने बीते दिन संध्या डालाकोटी का टिकट काटकर हरीश रावत को लालकुआं सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद गुरुवार को संध्या डालाकोटी के गौलापार आवास पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।
गौरतलब है कि लालकुआं से संध्या डालाकोटी को मैदान पर उतारा था तो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा ने बगावती रुख अपनाया था। अब यही सुर संध्या डालाकोटी के समर्थकों में भी देखा जा रहा है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं लगातार संध्या डालाकोटी से निर्दलीय चुनावी मैदान पर उतरने की बात कह रही हैं।
संध्या डालाकोटी के समर्थकों का कहना है की उनका टिकट काटकर एक मां, बहू, बेटी, महिला का अपमान किया गया है। समर्थक कह रहे हैं कि एक बेटी का टिकट काटकर आखिर किसी को क्या मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि संध्या डालाकोटी का अगला कदम क्या रहता है क्या वह अपने समर्थकों की बात सुनकर निर्दलीय मैदान पर उतरती हैं या फिर संगठन की राह पर ही साथ चलती हैं। फिलहाल संध्या डालाकोटी के समर्थक हरीश रावत से भी कड़े सवाल करते नजर आ रहे हैं। संध्या डालाकोटी द्वारा अपने समर्थकों की बुलाई गई जन पंचायत में वह उनके साथ हुए अपमान पर फूट फूट कर रोई और कांग्रेस के नेतृत्व और हरीश रावत सहित कई नेताओं पर बहू बेटी और महिला के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो जनता फैसला करेगी वह उसका सम्मान करेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..