लालकुआं: पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने बीजेपी पार्टी छोड़ निर्दलीय उतरे चुनाव मैदान में कहा पूर्व सीएम हरीश रावत का मुकाबला अब पवन चौहान से

लालकुआं : भारतीय जनता पार्टी से मोहन बिष्ट को टिकट दिए जाने के बाद बीजेपी में बगावत शुरू हो गई है नवीन दुम्का ने जहां टिकट वितरण में हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले प्रत्याशी को दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है तो वहीं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पवन चौहान ने आज लालकुआं में महापंचायत कर समर्थकों की राय के बाद भारतीय जनता पार्टी को तिलांजलि दे दी है पवन चौहान ने पार्टी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के साथ पिछले कई सालों से जुड़े हुए हैं लेकिन पार्टी ने उनके साथ धोखा देते हुए नए व्यक्ति को टिकट दे दिया है ऐसे में वह अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। महापंचायत के दौरान चौहान अपने समर्थकों के सामने फूट-फूटकर रोते हुए पार्टी को तिलांजलि दे दी
पवन चौहान ने कहा कि वह अपने समर्थकों के बल पर विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेंगे और उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ होगा क्योंकि वह पिछले कई सालों से जनता के दुख दर्द के साथ काम कर रहे हैं ऐसे में लाल कुआं की जनता उनको विधायक के रुप में देखना चाहती हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार