Nainital News:पर्यटकों को ले जा रही जिप्सी ढेला नदी के तेज बहाव में बही, मुश्किल से बची जान-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के रामनगर के भंडार पानी क्षेत्र से पर्यटकों को घूमाकर वापस ढेला स्थित रिजॉर्ट ले जा रहे पर्यटकों की जिप्सी ढेला नदी में बही, आसपास के लोगों ने किया रेस्क्यू।

Ad

बता दे की दो दिनों से हो रही बारिश अब मुसीबत बनकर टूट रही है। लगातार हो रही बारिश से जहां, जिले में बरसाती नाले और नदियां उफान पर है, तो वही इन बरसाती नालों में लोग अपने वाहनों को डालने से बाज भी नहीं आ रहे हैं। लगातार हो रहे हादसो से भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। ताजा मामला रामनगर के ढेला नदी का है, जहां बताया जा रहा है कि एक जिप्सी चालक रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले भण्डारपानी क्षेत्र में पर्यटकों को घूमा कर वापस पर्यटकों को छोड़ने ढेला स्थित एक रिसॉर्ट में जा रहा था, जहां ढेला नदी के उफान पर आने से अन्य पर्यटक भी ढेला नदी पर रुककर पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे, पर इस जिप्सी चालक द्वारा पर्यटकों से भरी अपनी जिप्सी को इस उफनती नदी में डाल दिया गया, जिससे यह तेज बहाव में बहने लगी, बताया जा रहा है की जिप्सी में 5 लोग सवार थे जिसमें दो महिला दो पुरुष और एक बच्चा सवार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

वहीं पास के ग्रामीण, प्रशासन और नाले के कम होने का इंतजार कर रहे अन्य पर्यटकों के द्वारा इनको कड़ी मसक्कत के बाद रेस्क्यू कर बचा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
अभी मौके पर पुलिस प्रशासन पहुचा सभी पर्यटकों और जिप्सियों को टैक्टर की मदद से निकालने में जुटा। बता दें कि 8 जुलाई 2022 में ढेला नदी में इसी जगह पर पर्यटकों से भरी अर्टिगा कार बह गई थी, जिस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, एक युवती को सकुशल बचा लिया गया था।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें