कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार पुलिस आरोपी पिता का तलाश में जुटी
हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र लंढोरा कस्बे में एक कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाया, इतना ही नहीं आरोपी बाप डरा धमका कर अपनी बेटी के साथ कई बार दुराचार कर चुका था। किशोरी की मां जैसे ही अपने मायके से ससुराल पहुंची तो ये सुनकर उसके पैरों की ज़मीन खिसक गई। फिलहाल पीड़ित बेटी की मां ने मंगलौर कोतवाली के लंढोरा चौकी पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है।जिसकी पुलिस जांच में जुट गई है ।फिलहाल पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भेज दिया है।
दरसअल लंढोरा कस्बा पहुंचे पीड़ित किशोरी के मामा ने आरोप लगाया की उसकी बहन मायके में आई हुई थी और उसकी नाबालिग़ बेटी 15 वर्षीय अपने पिता के पास थी इसी दौरान उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी बाप ने उसे हवस का शिकार बना डाला इतना ही नहीं उसने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को उसने बताया तो वह उसे मार देगा।किशोरी की मां ने बताया कि लड़की बेहद डरी और सहमी हुई थी डरते डरते उसने बताया कि अभी तक उसका पिता उसके साथ पांच छह बार दुराचार की घटना को अंजाम दे चुका है । फिलहाल आरोपी पिता फरार चल रहा है पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..