हल्द्वानी निवासी चरस तस्कर को 10 साल का कठोर कारावास एक लाख जुर्माना
नैनीताल द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट राकेश कुमार सिंह कि कोर्ट में हल्द्वानी एक किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी को दस साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
मामला 25 दिसंबर 2019 का है जहां पुलिस ने स्कूटी सवार को रोका उसके पास से चरस बरामद की था आरोपी राजेश भुर्जी निवासी भोलानाथ गार्डन हल्द्वानी ने बताया कि वह चरस को बेचने के लिए हल्द्वानी जा रहा था। मामले में अभियोजन की ओर से जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने न्यायालय में नौ गवाह पेश किए आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने आरोपी को दस साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट राकेश कुमार सिंह ने अपने निर्णय में कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है यह समाज के संपूर्ण ताने बाने को ध्वस्त करता है इससे देश की आर्थिक गतिविधि भी प्रभावित होती है ऐसे में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के साथ सहानुभूति नहीं होनी चाहिए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत