Uttarakhand Bullet Bike Fire:चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बीच सड़क में धू-धू जली- देखें-VIDEO

ख़बर शेयर करें

वाहनों में आग लगने की अवसर घटनाएं सामने आती रहती है इस बार बुलेट बाइक में आग लगने की घटना पौड़ी जनपद से सामने आया है जहां पौड़ी शहर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के बीचो बीच लोअर बाजार से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक को आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बताया की बाइक में चलते चलते आग लग गयी. बाइक सवार आनन फानन में मोटरसाइकिल से उतरकर भाग खड़ा हुआ. बाइक पर आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा. इस दौरान कुछ व्यापारियों ने धमाके की आशंका को देखते हुए अपनी दुकानों के शटर भी गिरा दिये पास ही खड़े एक दुकानदार ने मोटरसाइकिल पर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. कई देर बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

, मगर तब तक बाइक काफी जल चुकी थी आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस और फायर को दी लेकिन फायर की गाड़ी आने से पहले ही बुलेट गाड़ी जलकर पूरी तरह से राख हो गई गनीमत रही कि बुलेट की पेट्रोल की टंकी नहीं फटी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें