Nainital News: बाइक सवार तीन लोग बरसाती नाले में बहे देखिए -LIVE VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लगातार भारी बरसात से सभी जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त से रामनगर से ही एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें बरसाती नाले में बाइक सवार तीन लोग बह गए गनीमत रही की तीनों सुरक्षित बाहर निकल गए। लगातार भारी बरसात के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है,

Ad

रामनगर के ढेला क्षेत्र में एक बरसाती नाले में तीन युवक अपनी मोटरसाइकिल डाल दी जो पानी के बहाव से नीचे जा गिरे तीनों की जान तो बच गई लेकिन तीनों युवकों को चोटें आई हैं लगातार लोग समझाते रहे कि गाड़ी पानी में ना डालो लेकिन फिर भी यह युवक मानने को तैयार नहीं थे इन्होंने अपनी बाइक पानी में डाल दिए और उनकी बाइक पानी के बहाव में नीचे जा गिरी गनीमत रही कि इन लोगों की जान बच गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि लोगों को समझाया जाए लेकिन लोग मान नहीं रहे और बिना पानी का बहाव देखें अपनी गाड़ियां पानी के अंदर डाल देते हैं जिससे वह फस जा रहे ऐसा ही एक मामला रामनगर के क्षेत्र में आया है जहां पर तीन युवक अपनी मोटरसाइकिल ढेला के बरसाती नाले में डाल रहे हैं और बहते हुए दिखाई दे रहे हैं फिलहाल तीनों युवक ठीक है मामूली चोटें आई हैं जिनको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

यदि पानी का और तेज बहाव होता तो इन लोगों की जान बचा पाना मुश्किल हो जाता मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अभी आने वाले दो-तीन दिन और भारी बारिश होनी है ऐसे में सावधान रहें और बिना पानी का भाव देखे गाड़ियां पानी के अंदर ना डालें अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है इसको लेकर लगातार प्रशासन चेतावनी जारी कर रहा है लोगों को भी इस बात को समझना चाहिए कि उनकी जान इतनी सस्ती नहीं है कि ऐसे उसे गवा दें .

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें