Uttarakhand News: हाथियों ने वाहनों पर बोला हमला, लोग वाहन छोड़ जान बचाकर भागे-देखे-VIDEO

उत्तराखंड में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है पौड़ी जिले के लैंसडाउन वन प्रभाग में हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है. लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज, सनेह रेंज और कोटड़ी रेंज में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है. हाथी आबादी के बीच घुसकर घरों की चारदीवारी और दुकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जबकि मार्गों पर आकर यातायात बाधित कर रहे हैं.
7 अगस्त की दोपहर एक हाथी अचानक घाड़ क्षेत्र के रामड़ी पुलिंडा मार्ग पर आ धमका. हाथी ने सड़क मार्ग पर चल रहे वाहनों पर हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान वाहन स्वामियों ने वाहन छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद वन विभाग को हाथी की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की,
लेकिन हाथी वन विभाग के वाहन के पीछे भी दौड़ने लगा. वन कर्मियों को हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हाथी वाहनों के पीछे दौड़ने लगे। चालकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई , लेकिन फिर भी हाथियों ने एक वाहन को क्षतिगग्रस्त कर दिया
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार