हल्द्वानी में मासूम बच्ची से हैवानियत, मासूम की हालत नाजुक अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर आई साली की 11 साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है. घटना में बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ad


बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक 11 वर्षीय बच्ची की मां की बहन बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहती है.कुछ माह पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था.गुरुवार को महिला ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को बनभूलपुरा में रहने वाली अपनी बहन व जीजा के घर भेजा था.गुरुवार को रात ज्यादा हुई तो बच्ची वहीं रुक गई. देर रात महिला का जीजा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा.बताते हैं कि लोग घर में सोए हुए थे और इसी का फायदा उठा कर वह बच्ची के पास पहुंच गया.फायदा उठाते हुए उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

इस बीच बच्ची चीखी तो घरवाले जाग गए.घरवालों के जागते ही आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसके बाद परिजनों ने बच्ची से चीखने और रोने की वजह पूछी. बच्ची ने आरोपी मौसा की करतूत अपनी मां को बता दी.जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. आरोपी द्वारा किए गए कृत में मासूम बच्ची को काफी चोटे आई है.इस घटना के बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी गई. बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जहां कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें