हल्द्वानी:स्टोन क्रशरों के मनमानी के खिलाफ खनन वाहन कारोबारी गए हड़ताल पर, दी चेतावनी-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कई महीनों की देरी के बाद कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े गौला और नंधौर नदी से 15 फरवरी से अप खनिज निकासी का कार्य शुरू हुआ. लेकिन 15 दिन बाद अब फिर से खनन निकासी कार्य बंद हो गया है. पिछले दिनों स्टोन क्रेशर और खनन कारोबारी के बीच रेट को लेकर हुए समझौते के बाद आखिरकार स्टोन क्रेशर स्वामियों ने एक बार अपने समझौते से पीछे हटते हुए रेट को कम कर दिया है. जिसके बाद अब खनन वाहन कारोबारी खनन कार्य ठप कर रविवार से हड़ताल पर चले गए हैं. खनन कारोबारी का हड़ताल पर चले जाने से जहां मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा होगा तो वही सरकार को भी राजस्व को नुकसान होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO


क्षेत्र के 16 स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा खनन ढुलाई रेट ₹30 प्रति कुंतल से घटकर ₹28 कर दिया गया है जिस खनन कारोबारी नाराज होकर हड़ताल पर चले गए हैं.
खनन व्यवसाइयों का कहना है कि एक तो पहले से ही गौला देर से खुली है ऊपर से रेट कम करने का स्टोन क्रेशर का तुगलगी फरमान पहले ही घाटे में चल रहे कारोबार पर यह नया भार असहनीय है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि स्टोन क्रशर संचालकों ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. खनन व्यवसाईयों का कहना है कि प्रशासन के मध्यस्थ में पूर्व में स्टोन क्रशर संचालकों और खनन वाहन कारोबारी के बीच ₹30 प्रति कुंतल रेट का समझौता हुआ था लेकिन स्टोन क्रशर संचालकों ने मनमानी करते हुए ₹2 प्रति कुंतल रेट को कम कर दिया है जिसके चलते वाहन स्वामियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. खनन व्यवसायों ने चेतावनी दी है कि रविवार को समझौता नहीं हुआ तो सोमवार को जिले के सभी खनन कारोबारी बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी


स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा 1 मार्च से ₹2 प्रति कुंतल रेट कम किए जाने के फरमान के बाद खनन व्यवसाययों ने आज से अपने वाहनों को खड़ा कर खनन कारोबार को बंद कर दिया है. इसके अलावा खनन कारोबारी नदियों के खनन निकासी गेटों पर धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं.
इस मामले पर वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि रेट को लेकर कोई मतभेद है, तो प्रशासन के सहयोग से उचित समाधान निकाला जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें