Uttarakhand News:उत्तराखंड सरकार का महिला को सौगात….

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने महिलाओं को सौगात दिया है करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad


बता दें कि 1 नवंबर यानी कल करवा चौथ पर्व के मौके पर उत्तराखंड के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. ऐसे में नौकरी पेशा करने वाली महिलाओं के लिए कल अवकाश रहेगा.

सीएम धामी के इस घोषणा के बाद सूबे की महिलाएं में खुशी का माहौल है.हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं. सोलह श्रृंगार में सजकर महिलाएं चांद का दीदार करती हैं, फिर अर्घ्य देकर अपना उपवास तोड़ती हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

इस दौरान महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं.मान्यता है कि करवा चौथ पर व्रत रखने और माता पार्वती की आराधना करने से अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिलता है. करवा चौथ पर्व हिंदू धर्म में अहम महत्व रखता है. यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. वहीं, प्रदेश के विभिन्न जगहों पर करवा चौथ को लेकर बाजार में चहल पहल देखी जा रही है. महिलाएं सजने संवरने और शॉपिंग करने बाजार पहुंच रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें