Uttarakhand News:खनन निदेशक से 50 लाख रुपये की रंगदारी, गेस्ट हाउस में बनाया बंधक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में खनन निदेशक को बंधक बनाकर उनसे 50 लाख लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. उत्तराखंड के खनन निदेशक एसएल पैट्रिक को गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इस वारदात के छह दिन बाद खनन निदेशक ने गढ़ी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें ओम प्रकाश तिवारी और उसके एक सहयोगी को भी आरोपी बनाया गया।

Ad

भूतत्व एवं खानिकर्म विभाग के निदेशक एसएल पैट्रिक ने एसएसपी से शिकायत कर बताया कि वे विभागीय काम के चलते सचिवालय आते-जाते रहते हैं। कुछ दिन पहले सचिवालय में एक अपर सचिव के कार्यालय में उनको ओमप्रकाश तिवारी निवासी आदर्श विहार देहरादून मिला। तिवारी ने खुद को एक अपर सचिव स्तर के अफसर का खास बताया। वह खनन पट्टे और स्टोन क्रशर से जुड़े काम करना चाहता था। पैट्रिक ने आरोपी को ऑनलाइन टेंडर में भाग लेने की सलाह दी। आरोपी ने मिलने का समय मांगा, लेकिन व्यस्त रहने के कारण वे मिल नहीं पाए। अगले दिन नौ अप्रैल की रात आठ बजे तिवारी उनके घर पहुंच गया। फिर उन्हेंअपनी कार में बैठाकर बल्लूपुर के पास एक गेस्ट हाउस ले गया। गेस्ट हाउस में उसके कुछ साथी भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

आरोप है कि तिवारी ने पैट्रिक पर शराब पीने का दबाव बनाया। अस्वस्थ होने के कारण पैट्रिक ने मना कर दिया। पैट्रिक ने पुलिस को बताया कि इस बात से तिवारी भड़क गया और उसने उनको खींचकर बेड पर पटक दिया। आरोपी का साथी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर चला गया। आरोप है कि तिवारी ने धमकाते हुए 50 लाख रुपये मांगे। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। उनसे जबरन किसी पंजीकृत स्टोन क्रशर और खनन पट्टे में हिस्सेदारी कराने को कहा। आरोप है तिवारी ने उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी


पैट्रिक के अनुसार, करीब दो घंटे तक उनको बंधक बनाकर रखा गया। उन्होंने किसी तरह अपने ड्राइवर को फोन किया। इसके बाद ड्राइवर ने उनको रात करीब 10 बजे वहां से निकाला और घर ले गया। पैट्रिक के अनुसार, इस घटना के बाद वे बीमार हो गए और उनको शिकायत करने का समय नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें