हल्द्वानी: वार्निंग ट्रैक्टर, ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे गेहूं की फसल चलती ट्रैक्टर में जलकर खाक-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र बिंदुखत्ता में गेहूं के फसल ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक आग लग गई चलती ट्रैक्टर ट्राली में आग लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर खड़ा कर आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन अधिक आग होने के चलते ट्रैक्टर पर लगे गेहूं की फसल और ट्रैक्टर ट्राली जलकर खाक हो गई।
बताया जा रहा है कि एक खेत से दूसरे खेत में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा गेहूं की फसल ले जाते समय रास्ते में विद्युत ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग के चलते ट्राली में भरे गेहूं में आग लग गई, जिसके चलते 15 कुंतल से अधिक गेहूं जलकर राख हो गए, उक्त घटना से गरीब बटाईदार के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के इंद्रा नगर द्वितीय निवासी त्रिलोक सिंह डांगी बटाईदार का काम करता है, जिसके द्वारा बटाई के दौरान एक खेत में पैदा किए गए 15 कुंतल से अधिक गेहूं की फसल को ट्रैक्टर ट्राली में लाद मढ़ाई करने के लिए दूसरे खेत में पहुंचाया जा रहा था, जैसे ही उक्त ट्रैक्टर ट्राली दानू स्कूल के समीप पहुंची थी कि अचानक वहां पर स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर में तेज स्पार्किंग हुई जिससे निकली चिंगारी ने गेहूं के फसल में आग लग गई , देखते ही देखते उक्त ट्रैक्टर ट्राली बर्निंग ट्रेन बन गई, तथा उसमें लदा लगभग 15 कुंतल पूरा का पूरा गेहूं स्वाहा हो गया.
सड़क पर चल रहे राहगीरों ने चलते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगते हुए देखी तो ट्रैक्टर रुकवा कर उसे बुझाने का प्रयास किया, परंतु तब तक पूरा गेहूं जलकर राख हो गया था, घटना में ट्रैक्टर का ट्राली भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन ट्रैक्टर को आग लगने से बचा लिया गया उक्त घटना से गरीब बटाईदार के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.राजस्व विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO