हल्द्वानी: निकले थे वारदात करने दो अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:पुलिस ने दो अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अपराधी के कार्य की योजना बना रहे थे. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर बनाई जा रही है जिसके तहत दो आरोपियों को दो तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव व पुलिस टीम मंगलपड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त अमन उर्फ मोटा गफूर बस्ती बनभूलपुरा को एक अदद तमंचा 12 बोर एवम एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर तथा अभियुक्त पंकज बेलवाल थाना चोरगलिया को एक अदद तमंचा 315 बोर एवम एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी अपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.
वही हल्द्वानी पुलिस चोरी की योजना बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास घरों में ताले तोड़ने चोरी करने के उपकरण बरामद किया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


हल्द्वानी कोतवाली पुलिस टीआरवी स्कूल के पास बरेली रोड बनभूलपुरा में चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस टीम द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे चोरी करने में सामग्री भी बरामद कर थाने में धारा- 401 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है आरोपियों के पास से घरों के ताले तोड़ने और अलमारी तोड़ने और चाबी के गुच्छे बरामद किए गए हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें