Uttarakhand News: भीमताल में तीन महिलाओं को मारने वाला आदमखोर बाघ को वन विभाग ने पकड़ा,

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को वन विभाग आखिरकार ट्रॅकुलाइजर कर पकड़ लिय गया है. वन विभाग की टीम ने उसे नौकुचियाताल ताल के जंगलिया गांव के आसपास के जंगलों में ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा है.

Ad

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम देर रात करीब 12:00 बजे ट्रॅकुलाइजर कर बाघ को पकड़ा है. बाघ को रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है जिसने एक गाय का शिकार किया है.इस टीम का नेतृत्व कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु कर रहे थे. खबर मिलते ही उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई जहां देर रात को वन विभाग को टीम को कामयाबी मिली है.

यह भी पढ़ें 👉  आज सोने चांदी रेट में भारी गिरावट: 5000 सस्ता हुआ सोना, जानिए अपने शहर में आज का भाव


बताया जा रहा की दी रात करीब 12:00 बजे टाइगर गाय के शिकार के लिए घूम रहा था इस दौरान टीम को टाइगर दिखाया जहां टाइगर जंगल की ओर भाग गया लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ तक पहुंच ट्रॅकुलाइजर किया है. डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पकड़ा गया टाइगर फीमेल है डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है कि पकड़ा गया टाइगर आदमखोर है या नही, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पकड़ा गया टाइगर ही महिलाओं को शिकार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:3 बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगा ले गया सगा बहनोई; 2 बेटों और ₹5000 कैश के साथ 17 दिन से लापता

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें