Uttarakhand;कुमाऊं कमिश्नर IAS दीपक रावत का पहाड़ी गीत हुआ वायरल,सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ओलां”-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है. कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर रूप से मीडिया सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं

Ad
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

इसी के तहत कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में पहाड़ी गीत के जरिये मतदाता को जागरूक करने का प्रयास किया है.वरिष्ठ आईएएस ने सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ओलां” शीर्षक से गीत रिकॉर्ड किया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं. 18 वर्ष के नवयुवाओं को भी वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं गीत में ‘लोकतंत्र फुल सपोर्ट’ लाइन का इस्तेमाल कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

गौरतलब है कि लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्तराखंड के स्थानीय सेलेब्रिटीज़ से लेकर तमाम बॉलीवुड कलाकार व अन्य पेशों से जुड़े लोग, जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक रावत हमेशा से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं सोशल मीडिया पर भी पहले भी कई गीत गा चुके हैं इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके भारी संख्या में फॉलोअर्स भी हैं ऐसे में दीपक रावत ने जीत के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें