हल्द्वानी इलाज के नाम पर अमानवीयता,निजी अस्पताल ने 2 घंटे का बिल बनाया 80 हजार, लाश को बनाया बंधक-VIDEO

अल्मोड़ा की एक महिला के इलाज के दौरान हुई मौत के बाद हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हल्द्वानी शहर एक नामी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाई गई महिला की मात्र दो घंटे के भीतर मौत हो गई।जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को 80 हजार रुपये का भारी-भरकम बिल थमा दिया। परिजनों द्वारा रकम न दे पाने पर अस्पताल ने शव सौंपने से इनकार कर दिया। जिससे अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिजन किसी तरह 57 हजार रुपये का इंतजाम कर पाए, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से मना कर दिया। मजबूर परिजनों ने इस पूरे मामले की सूचना एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी को पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हस्तक्षेप किया। पुलिस की सख्ती के बाद अस्पताल प्रबंधन को शव परिजनों को सौंपना पड़ा।
एसएसपी नैनीताल ने बताया कि नन्दन विरौड़िया पुत्र स्व० डूंगर सिंह बिरौड़िया निवासी गोलना करड़िया धारानौला अल्मोड़ा द्वारा फोन कर अपनी पत्नी सीमा बिरौड़िया को बेस अस्पताल अल्मोड़ा से रेफर कर निजी अस्पताल हल्द्वानी लाने, तथा उपचार के दौरान मृत्यु होने पर हॉस्पिटल संचालक द्वारा पैसों की मांग को लेकर मृतका का शव न देने के संबंध में अवगत कराया गया।
आर्थिक रूप से कमजोर है उपचार हेतु 57 हजार रुपए पहले ही दे चुका है।अस्पताल प्रबंधन द्वारा 30 हजार की मांग करते हुए बॉडी देने से इनकार किया जा रहा है। धार्मिक रीति रिवाज से बॉडी का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु बॉडी दिलाने का अनुरोध किया गया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार तथा निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस द्वारा तत्काल हॉस्पिटल जाकर मृतका के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कराते हुए मृत्यु प्रमाण भी जारी कराया गया।साथ ही हॉस्पिटल के प्रबंधक को मानवता का ध्यान रखते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे