अंकिता प्रकरण में AI से सीएम और पीएम के डीपफेक वीडियो बनाने पर प्राथमिकी दर्ज,चेहरे व आवाज की हूबहू नकल तैयार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अंकिता भंडारी प्रकरण मामले में पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है प्रकरण सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे मामले में मीडिया के सामने आकर सफाई भी दे चुके। यही नहीं मुख्यमंत्री अंकिता भंडारी के परिवार से भी मुलाकात बातचीत की है।एआई के जरिये अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पीएम व सीएम के डीपफेक वीडियो जारी करने और एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की एआई तकनीक से अश्लीलता फैलाए जाने की शिकायत की गई है। दोनों शिकायतों पर साइबर क्राइम पुलिस देहरादून ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।
प्राथमिकी सहस्रधारा रोड निवासी रोहित शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है।डीपफेक का उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे व आवाज की हूबहू नकल तैयार की गई है।

शिकायतकर्ताओं ने खुद को आम सजग नागरिक बताया है। उनका कहना है कि वह अंकिता हत्याकांड जैसे संवेदनशील मामले में भ्रामक वीडियो और एआई से किसी की भी तस्वीर को अश्लील बनाने पर दंग रह गए। तकनीक के दुरुपयोग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद एआई तकनीक के दुरुपयोग में शामिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर विशेषज्ञ टीम को जांच सौंपी गई है।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें