Nainital NEWS बाघ ने श्रमिक को बनाया शिकार, वन विभाग ने जारी किया आसपास के इलाकों में अलर्ट

जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है इसी सप्ताह जहां रामनगर में कॉर्बेट के अंदर एक महिला को बाघ ने निवाला बना लिया तो वहीं दूसरी घटना रविवार को हुई है जहां रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज में बाघ के हमले में एक श्रमिक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिहार निवासी के रूप में की जा रही है। जो यहां भलोन गांव में पाइपलाइन बिछाने के काम के लिए आया हुआ था।
रविवार को भलोन में एक नाले के समीप बाघ ने अचानक व्यक्ति पर हमला किया और उसे घसीट ले गया। कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने शव मिलने की पुष्टि की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,