हल्द्वानी-जेल से छुटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की आरटीओ रोड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एक युवक की लाश मिलने से आसपास हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा कि मृतक की वह चार दिन पहले ही जेल से छुटकारा आया था और सोमवार देर शाम उसकी लाश मिली है.
पुलिस के जांच में फिलहाल युवक के शरीर पर किसी भी तरह से चोट का निशान नहीं पाया गया है.मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया मृतक युवक का नाम 27 वर्षीय शानू कार्की है जो की मुखानी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गढ़वाल का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक स्मैक का नशा करता था और पूर्व में स्मैक की तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है बताया जा रहा है कि मृतक युवक चार दिन पहले जेल से छूट कर आया था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस द्वारा आसपास लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. युवक के मौत के बाद उसके परिवार में कोहरा मचा हुआ है..
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,